ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सात लाख रु. लेकर मोबाइल खरीदने पहुंचीं मासूम बहनें


ग्वालियर में घर से चुपके से सात लाख रुपए लेकर सोमवार को सुबह मॉल में मोबाइल खरीदने पहुंची मासूम बहनों को गार्ड की सतर्कता से पकड़ लिया गया। दोनों बहनें रविवार की रात आठ बजे अपने घर से निकल आईं थीं। उन्होंने रात मंदिर में गुजारी। परिजनों ने डीडी मॉल के प्रबंधक को सुबह ही इस संबंध में सूचना देकर तलाश के लिए अलर्ट कर दिया था।

बताया गया है कि विंडसर हिल्स निवासी देवव्रत दुबे की बेटी कीर्तिका (12) व मोनी (8) रविवार की रात लगभग आठ बजे घर से सात लाख रुपए लेकर लापता हो गई थीं। श्री दुबे ने रुपए जमीन बेचकर रखे थे। एक घंटे बाद ही बच्चियों के लापता होने की जानकारी लगने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। मॉल के गेट पर सोमवार सुबह 11.30 बजे दो बच्चियां एक बैग लेकर पहुंचीं। गेट पर मौजूद महिला गार्ड ने उन्हें रोका और पूछताछ की। बैग को चैक करने पर उसमें कपड़ों के नीचे रुपयों की गड्डियां मिलीं। बच्ची का कहना था कि वह मोबाइल खरीदने के लिए आई हैं।