तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में परीक्षा केंद्र पर मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ.राजीव रंजन पोद्दार ने इस बाबत सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है और इसका पालन सख्ती से कराने को कहा गया है।