ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज से चलेगा शिव का शासन

चार माह बंद रहेंगे मांगलिक कार्य
शुक्रवार का दिन इस सीजन में शादी-विवाह के लिए आखिरी दिन था। शनिवार से सभी मांगलिक कार्य चार महीने तक बंद रहेंगे। भगवान विष्णु सहित अन्य देवता शयन पर चले गए हैं। धरती पर भगवान शिव का शासन चलेगा। गुरु पूर्णिमा और श्रावण मास के लिए श्रद्धालुओं का आगमन धीरे-धीरे शुरू हो जाएगा।30 जून को विष्णु सहित समस्त देवता शयन पर चले जाएंगे। दानवीर राजा बलि को दिया वचन निभाने के लिए विष्णु चार महीने तक शयन पर जाते हैं। यही वजह है कि साधु-संन्यासी विष्णु रहित इन महीनों को एक स्थान पर बैठ कर शांतिपूर्वक मनाते हैं। देवशयन के साथ ही विवाह आदि मांगलिक कार्य भी बंद हो जाते हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से नवरात्र में कोई मुहूर्त नहीं निकाला जाता। गुरु पूर्णिमा स्नान करने और कांवड़ यात्रा के लिए कुछ दिनों बाद श्रद्धालुओं का आगमन होने लगेगा। देवशयनी एकादशी के दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु अथवा लक्ष्मी नारायण के मंदिरों में जाकर प्रात:कालीन पूजा-अर्चना करेंगे। सायंकाल से शिवार्चन शुरू हो जाएगा।
नवगछिया के ज्योतिषाचार्य पंडित शिव शंकर ठाकुर के मुताबिक आज देव शयनी एकादशी के साथ ही भगवान विष्णु चार माह के शयन पर चले जाएंगे। इसे हरिशयनी एकादशी भी कहा जाता है। देवशयन चार महीने तक रहता है। 24 नवंबर को देवोत्थान एकादशी अथवा हरिबोधनी एकादशी से मांगलिक कार्य शुरू होंगे, जो 14 दिसंबर तक चलेंगे। बाद में सूर्य के धनु राशि में आ जाने से मांगलिक कार्य पुन: एक माह के लिए बंद हो जाएंगे।