अमरनाथ यात्रा के लिए नवगछिया से पहला जत्था मंगलवार को रात रवाना हो गया । इस जत्थे में कुल दस लोग शामिल हैं। जिसमें अधिकाँश लोग गोपालपुर और रंगरा प्रखंड के हैं। ये सभी यात्री मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्री में नवगछिया स्टेशन से आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए।
जानकारी के अनुसार इस जत्थे में धर्मेश कुमार, दीपक ठाकुर, पवन ठाकुर, दिवाकर सिंह, अमित जयसवाल, सहेंदर ठाकुर, रितेश कुमार, मनोज ठाकुर, अमर कुमार, आजाद कुमार आदि हैं।
वहीँ अमरनाथ यात्रा के लिए नवगछिया से अगला जत्था 28 जून को प्रस्थान करेगा । जिसमें नवगछिया शहर एवं आस पास के छब्बीस लोगों के शामिल होने का अनुमान है।