ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आम्रपाली एक्सप्रेस में गोली बारी और लूट पाट की घटना से अमरनाथ यात्री चिंतित

आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार की रात हुई गोली बारी और लूट पाट की घटना से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे अमरनाथ यात्री काफी चिंतित हो गए हैं। एक ओर जहां रेल पुलिस अब ट्रेन में पेट्रोलिंग पार्टी को दुरुस्त करते हुए ट्रेन में ही प्राथमिकी दर्ज कर लेने की बात करती है। वहीँ रविवार की रात 15707 अप आम्रपाली ट्रेन में पेट्रोलिंग पार्टी का नहीं होना रेल पुलिस के दावे को खोखला साबित करने के लिए काफी है। जिसकी वजह से एक आम यात्री को गोली का तथा कई को लूट-पाट का शिकार होना पडा। जिसकी प्राथमिकी नवगछिया रेल थाना में दर्ज की गयी है। इसी ट्रेन से मंगलवार को दस अमरनाथ यात्रियों का एक जत्था नवगछिया से अमरनाथ के लिए रवाना होगा। वहीँ छब्बीस यात्रियों का दूसरा जत्था गुरूवार को अमरनाथ के लिए रवाना होगा।