नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर ओपी प्रभारी सुभाष बैद्यनाथन को एक अपराधी ने नवगछिया न्यायालय परिसर में ही धमकी दे डाली। जब ओपी प्रभारी मंगलवार को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी नवगछिया की अदालत में एक मामले में गवाही दे कर निकले।
झंडापुर ओपी प्रभारी सुभाष वैद्यनाथन के अनुसार झंडापुर ओपी काण्ड संख्या ४४३/११ जो आर्म्स एक्ट का है, में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में गवाही देकर बाहर आये तो काराधीन अभियुक्त जवाहर यादव पिता विलक्षण यादव घर जूरी मौजे टोल, थाना चौसा ने साफ़ शब्दों में कहा किआपने अच्छा नहीं किया, इसका मजा चखना पडेगा। इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए ओपी प्रभारी ने एपीपी राम बदन चौधरी के माध्यम से इसकी लिखित सूचना अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी को भी दे दी है।