नवगछिया से भागलपुर जाने का मुख्य मार्ग विक्रमशिला सेतु मार्ग को जाह्नवी चौक पर किसानों ने सुबह सात बजे से जाम लगा दिया है। जिनकी मुख्य मांग गेहूं की अधिप्राप्ति प्रारम्भ करने एवं मक्का के समर्थन मूल्य जारी करने की है। किसानों के अनुसार खेती में लागत काफी महँगी पड़ रही है। जिसका बाजार मूल्य भी काफी कम है। जिसकी वजह से किसानों पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है।
इस जाम की वजह से मार्ग के दोनों और वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी हैं। जहां काफी जरूरतमंद लोग इस जाम में फंसे पड़े हैं। वैसे जाम की खबर पाते ही प्रशासन के अधिकारी जाम हटाने में लग चुके हैं। वहीँ अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि काफी समझाने पर बारह बजे के लगभग यह जाम हटाया जा सका। किसान प्रतिनिधियों के अनुसार यदि एक सप्ताह के अन्दर हमारी मांगें पुरी नहीं हुई तो पुनः इस मार्ग को जाम किया जाएगा।