बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के करीब सभी इलाकों में लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान हैं। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोग घरों से बाहर निकलना पसंद नहीं कर रहे है। पटना मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 26. 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि गया का 26. 8 डिग्री, भागलपुर का 27. 6 डिग्री और पूर्णिया का 25. 2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को जहां पटना का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं भागलपुर का अधिकतम तापमान 42. 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को गया सबसे गर्म स्थान रहा जहां का अधिकतम तापमान 43. 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने बताया कि अगले चौबीस घंटे तक मौसम में कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। गर्मी के कारण बाजार में दोपहर में लोगों की संख्या काफी कम रह रही है।
वैदेही गुरुकुल
नामांकन प्रारंभ
Ad
ज्ञान वाटिका विद्यालय
नामांकन प्रारंभ है
नव-बिहार समाचार का व्हाट्स एप चैनल
एशियन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
किसी भी कोर्स में नामांकन लेने के लिए संपर्क करें: राजेश कानोड़िया, 9934077980