महाराष्ट्र के रायगढ़ में बस-ट्रक की टक्कर में 27 लोगों की मौत हो गयी है। सड़क पर साइड में बस खड़ी थी। मुंबई से पुणे बस लौट रही थी। बताया जा रहा है कि बस बारात में गई थी।
जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में 11 महिलाएं और चार बच्चें भी शामिल हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर खालापुर में आधी रात के करीब एक खड़ी बस से एक तेज रफ्तार ट्रक के टकरा जाने के कारण कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए।
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक रावसाहिब शिन्दे ने बताया कि हताहत होने वाले लोग बाराती थे। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं।कुछ घायलों को मुंबई के नजदीक पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य लोगों को पुणे के ससोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।