नवगछिया स्थित मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय इन दिनों नारी सशक्तीकरण की राह पर चल रहा है। इस कालेज की छात्राओं के अभिभावकों तक के आने पर पाबंदी लगायी गयी है। साथ ही बाहरी तत्वों तथा अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगायी गयी है। यह जानकारी महाविद्यालय की प्राचार्या डा. अर्चना साह ने देते हुए बताया कि यदि छात्राओें के सारे कार्य अभिभावक ही करेगे तो इन छात्राओं को अपने कार्य का अनुभव कैसे प्राप्त होगा। हर समस्या का समाधान स्वयं करना होगा तभी उच्च शिक्षा का मकसद भी पूरा होगा और नारी सशक्तीकरण को गति मिल पाएगी। जिन्हे अनुशासित ढंग से अपने कार्य कराने की सलाह दी जा रही है।