
लोगों ने दिया सामूहिक अर्घ्य
नवगछिया । लोक आस्था एवं सूर्योपासना का महा पर्व छठ पूजा शनिवार के प्रातः सामूहिक अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया । इस दौरान प्रायः सभी जाति के लोगों ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ गंगा और कोसी तटों के किनारे भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की। साथ ही अपने पुरे परिवार की मंगलकामना भी की।
सूर्योपासना के महापर्व के मौके पर जहाँ नवगछिया शहर के कुछ लोगों ने पांच किलोमीटर दूर विजय घाट स्थित कोसी तट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया। वहीँ अधिकांश लोगों ने नगर पंचायत के समीप एवं गौशाला के पोखर , राजेन्द्र कोलोनी की पुरानी धार के अलावे चैती दुर्गा स्थान प्रांगन, घाट ठाकुर बाड़ी प्रांगन , काली मंदिर प्रांगन, के साथ -साथ मारवाड़ी विवाह भवन परिसर में भी वैकल्पिक रूप से कृत्रिम तालाब बना कर भगवान् भास्कर को अर्घ्य दिया गया। इसके अलावे दर्जनों मकानों के छतों पर भी सामूहिक रूप से अर्घ्य दिया गया।
इस दौरान घाटों पर बच्चों द्वारा पटाखों की धूम मची थी। साथ ही महिलाओं द्वारा गए जा रहे छठी मैया के गीत भी गुंजायमान हो रहे थे। रास्ते में लोगों की सुरक्षाके लिए नवगछिया पुलिस जिला बल की तैनाती एवं गस्त भी देखी गयी। सब्भी घाटों पर अर्घ्य देने के बाद सभी लोग अपने से बड़े लोगों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे थे। अंत में घाट पर व्रती महिलाओं द्वारा प्रसाद भी वितरित किया गया।