ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लालू यादव का पुत्र उतरा चुनावी प्रचार में

नवगछिया। गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी अमित राणा के समर्थन में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार अभियान में कूद पड़े हैं । इस दौरान शुक्रवार को कोसी पर कदवा क्षेत्र में राजद के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जहाँ दर्जनों मोटर साइकिलों से राजद कार्यकर्त्तागण नवगछिया से कदवा गए थे। वे इस क्षेत्र के लतरा गाँव में भी शनिवार को आकर राजद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।
गोपालपुर क्षेत्र में खास कर यादव जाति के मतदाताओं को गोलबंद करने की कोशिश की जा रही है। जहाँ इस जाति के अमित राणा राजद के उम्मीदवार हैं तो विनोद यादव बसपा के। इसके अलावे राजद के बागी उम्मीदवार राजेन्द्र यादव तथा जिला पार्षद अरविन्द यादव यहाँ स्वतन्त्र उम्मीदवार हैं। जबकि गोपालपुर क्षेत्र में यादव जाति के मतदाताओं की संख्या अपना अहम् स्थान रखती है।