ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

शुरू हो गया चुनावी शोर

नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में चौथे चरण के मतदान के लिए बुधवार से चुनावी शोर शुरू हो गया। अब तक विभिन्न दल के लोगों तथा निर्दलीय प्रत्याशियों के लोगों द्वारा बिना शोरगुल के मतदाता सम्पर्क अभियान चल रहा थे जो अब भी जारी है। इसके साथ- साथ बुधवार से इस विधानसभा क्षेत्र में राजद की प्रचार गाडि़यों की दौड़ने लगी है। जिससे प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है। इस दौरान नवगछिया शहर के अलावे कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी राजद के प्रचार वाहन प्रचार करते नजर आये। इधर जदयू भी अपनी तैयारी में लगा है। इसके साथ-साथ अन्य दलों के लोग भी प्रचार वाहनों की स्वीकृति का इन्तजार कर रहे हैं।