ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मोटर साइकिल की टक्कर में दो मरे एक घायल

नवगछिया। चुनावी प्रशिक्षण लेकर भागलपुर से नवगछिया लौट रहे एक प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित दो लोगों की मौत मोटर क्य्क्लेओन की सीधी टक्कर के कारण हो गयी। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हो गया। जिसका उपचार भागलपुर के मायागंज स्थित जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में बताया गया। शनिवार शाम इस हादसे की खबर मिलते ही शिक्षक के घर सोनवर्षा, ससुराल चापर एवं नवगछिया में रह रहे परिजनों की स्थिति बेहाल होने लगी।