ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह

गोपालपुर और बिहपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को अपना अपना चुनाव चिन्ह सोमवार को मिल गया । इस दिन नाम वापस लेने का आखिरी दिन भी था , लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इसके साथ ही गोपालपुर के बचे चौदह एवं बिहपुर के बारह प्रत्याशियों को उनका चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया गया।
जिसकी सूची इस प्रकार है।
गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए
१ -राजद के अमित राणा को लालटेन
२-जदयू के नरेंद्र कुमार नीरज को तीर
३- राष्ट्रवादी कांग्रेस के नागेश्वर साह को घडी
४- बसपा के बिनोद यादव को हाथी,
५- कांग्रेस के शीतल प्रसाद सिंह को हाथ ,
६- सीपीआई के सुप्रभा भारती को बाल और हसिया,
७- माले के बिन्देश्वरी मंडल को तीन सितारों का झंडा,
८- शिव सेना के मदन साह को अलमारी,
९- झामुमो के रंजन कुमार को तीर कमान ,
१०- निर्दलीय अरविन्द यादव को गुब्बारा,
११- निर्दलीय कृष्ण कुमार केडिया को टोकरी,
१२- निर्दलीय धर्मेन्द्र कुमार को बल्ला,
१३- निर्दलीय निरंजन सिंह को छत का पंखा ,
१४- निर्दलीय राजेन्द्र यादव को बल्लेबाज ।


बिहपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए
  1. कांग्रेस के अशोक कुमार यादव को हाथ,
  2. भाजपा के कुमार शैलेन्द्र को कमल,
  3. बसपा के कृष्ण कुमार मंडल को हाथी,
  4. सीपीआई के रेनू चौधरी को बाल और हसिया,
  5. राजद के शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल को लालटेन ,
  6. शिव सेना के बाल्मीकि कुमर को आलमारी ,
  7. माले के सुधीर यादव को तीन तारों वाला झंडा,
  8. सुबोध कुमर को नारियल,
  9. निर्दलीय गगन कुमर सेन गुप्त को गुब्बारा,
  10. निर्दलीय पंकज कुमर चौधरी को बल्लेबाज,
  11. निर्दलीय बिन्देश्वरी प्रसाद सिंह को गैस सिलिंडर ,
  12. निर्दलीय रविन यादव को टोकरी।