राहुल सांकृत्यायन की जयंती को लेकर महिला कॉलेज में हुई संयुक्त बैठक
नवगछिया। मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में बुधवार को हिन्दी विभाग, दर्शनशास्त्र विभाग, इतिहास विभाग तथा आईक्यूएसी की संयुक्त बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 9 अप्रैल को साहित्यकार–इतिहासकार तथा दार्शनिक राहुल सांकृत्यायन की जयंती के उपलक्ष्य में 8 अप्रैल को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन ऑफलाइन तथा ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अवधेश रजक ने की। आयोजन सचिव डॉ.धर्मेंद्र दास ने बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘राहुल सांकृत्यायन की इतिहास दृष्टि’ है। इसके साथ ही राहुल–साहित्य के ऐतिहासिक तथा दार्शनिक पक्षों पर केंद्रित लगभग 21 उप–विषय निर्धारित किए गए हैं, जिनसे संबंधित शोध–आलेख प्रतिभागी आयोजन सचिव को mamcollegeseminarhindi@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं। इस एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विद्वान साहित्यालोचक एवं प्राध्यापक प्रो.कमलानंद झा, रवींद्र भारती विश्वविद्यालय, कोलकाता के प्राध्यापक विख्यात इतिहासकार हितेंद्र पटेल विशिष्ट वक्ता एवं मुख्य वक्ता के रूप में क्रमशः शरीक होंगे। इनके साथ तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि-प्रो.सुदामा यादव सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष, कला संकायाध्यक्ष सह विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग प्रो.शिव शंकर मंडल, विवि दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. पूर्णेन्दु शेखर तथा तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के विद्वान प्राध्यापक डॉ.अंशुमान सुमन भी बतौर वक्ता संगोष्ठी में आ रहे हैं। शोध–आलेख भेजने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। शोध आलेख 2000–3000 शब्दों का होना चाहिए। विशेष जानकारी के लिए आयोजन सचिव से 93390 68812 इस नंबर पर जानकारी ली जा सकती है।
मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर डॉ आरती कुमारी, डॉ.राहुल कुमार, डॉ.धर्मेंद्र दास, डॉ.सुमन कुमार, डॉ.उदिता यादव, डॉ आरती कुमार,डॉ.ममता यादव, डॉ.नीलू कुमारी, डॉ .हरेंद्र कुमार डॉ.शैलेश कुमार, डॉ.टीना ट्विंकल, डॉ.सुनीता कुमारी, डॉ. चंद्रमणि और श्री अंशुअमन आदि उपस्थित थे।