ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सांवरिया सरकार द्वारा दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन वार्षिक महोत्सव 4 एवं 5 अप्रैल को घाट ठाकुरवाड़ी में

सांवरिया सरकार द्वारा दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन वार्षिक महोत्सव 4 एवं 5 अप्रैल को घाट ठाकुरवाड़ी में 
नवगछिया। हर वर्ष कि भाँती इस वर्ष भी सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन वार्षिक महोत्सव अगामी 4 एवं 5 अप्रैल को स्थानीय घाट ठाकुरवाड़ी नवगछिया में होने जा रहा है। जिसमें दिनांक 4 अप्रैल को भव्य निशान शोभा यात्रा सुबह 8:00 बजे से मारवाड़ी विवाह भवन से निकाली जाएगी। यह निशान यात्रा मारवाड़ी विवाह भवन से गाजे बाजे एवं नृत्य नाटिका के साथ निकल कर नगर भ्रमण करते हुए घाट ठाकुरवाड़ी पहुंचेगी। वहीं 5 अप्रैल को लड्डू गोपाल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रातः 10:00 बजे से घाट ठाकुरवाड़ी में होगी। इसके साथ ही 4 एवं 5 अप्रैल को विशाल भजन संध्या का कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से होगा। जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे भजन गायक पंकज अग्रवाल (कोलकाता), हर्ष तनेजा (भिवानी), ईषा अग्रवाल (कोलकाता), 
आकाश परिचय (गिरिडीह), युवराज भारद्वाज (नवगछिया) द्वारा श्याम भक्तों को मीठे मीठे श्याम भजन सुनाये जाएगे। इस आयोजन में मुख्य आकर्षण भव्य दरवार, अलौकिक श्रृगार, अखण्ड ज्योति, इत्र वर्षा, फूलों की होली, दिव्य दर्शन, भजन गंगा, मनमोहक नृत्य नाटिका, सवामणी प्रसाद, भव्य निशान शोभा यात्रा, लड्डू गोपाल फैन्सी ड्रेस कम्पटीशन आदि होंगे। इस महोत्सव को सफल बनाने में सांवरिया सरकार की पूरी टीम लगी हुई है।