गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर का सत्र 2026 27 का वार्षिक बजट हुआ पास
नवगछिया। स्थानीय गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर राजेंद्र कॉलोनी नवगछिया में मंगलवार को सत्र 2026 27 का वार्षिक बजट ध्वनि मत से पारित हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय प्रतिनिधि जिला निरीक्षक कृष्ण कुमार प्रसाद जी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सत्र से हुआ। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लाल बाबू राय जी ने कराया। इसके बाद बजट सत्र का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। वार्षिक बजट कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा, सचिव बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, संरक्षक राजेश कानोडिया, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार जायसवाल ,समिति के गणमान्य सदस्य कृष्ण कुमार सिंह एवं सुभाष कुमार सिंह विद्यालय प्रतिनिधि के रूप में आचार्य कौशल किशोर चौधरी एवं दीदी श्रीमती प्रिया कुमारी, तुलसीपुर सरस्वती शिशु मंदिर की आचार्य अंजलि दीदी उपस्थित थे।