ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बाल भारती विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

बाल भारती विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ भव्य आयोजन
नवगछिया। बाल भारती विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन सभा से हुआ, जहां बच्चों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल जगत में उनके अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विद्यालय के प्रशासक डी. पी. सिंह ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का ही माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और संघर्षशीलता भी सिखाते हैं। मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि मेहनत और समर्पण से हम किसी भी क्षेत्र में असंभव को संभव कर सकते हैं।

खेल शिक्षक सह एनसीसी ऑफिसर विकास पांडेय ने  कहा 
बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेल जीवन में अनुशासन और फिटनेस के साथ-साथ आत्मबल भी बढ़ाते हैं।इसके बाद विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक निमाई कुमार ने सभी को खेल भावना की शपथ दिलाई।
 दूसरे चरण में वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार टीम वर्क का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर शिक्षक बृजेश ठाकुर, वागीश झा और सतीश झा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।अंत में विजेताओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी को धन्यवाद दिया गया।