ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

स्नातक स्तर पर अंगिका भाषा की पढाई की मांग ने पकड़ा जोर

स्नातक स्तर पर अंगिका भाषा की पढाई की मांग ने पकड़ा जोर
नव-बिहार समाचार, भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर कक्षा में वर्षों से अंगिका भाषा की पढाई हो रही है। उपाधि प्राप्त कर छात्र/छात्रा प्राध्यापक के पद को सुशोभित कर रहे हैं। किन्तु, आज तक स्नातक स्तर पर इसकी पढाई शुरू नहीं हो सकी है। एस. एस. वी. महाविद्यालय में सब्सिडियरी विषय के रूप में इसकी पढाई हुई थी। स्नातक स्तर पर अंगिका भाषा की पढाई के लिए अखिल भारतीय अंगिका साहित्य कला मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो मधुसूदन झा, कार्यकारी अध्यक्ष गीतकार राजकुमार, महामंत्री हीरा प्रसाद हरेंद्र, कार्यकारी महामंत्री देवेश कुमार पोद्दार, प्रदेश अध्यक्ष शिवनंदन सलिल, महासचिव एस. के. प्रोग्रामर, संरक्षक आमोद कुमार मिश्र एवं डॉ अमरेंद्र तथा महिला अंगिका प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ललिता कुमारी, सचिव खुशबू कुमारी, मीडीया प्रभारी रौशन कुमार बर्णवाल ने 19-04-2024 को महाविद्यालयों के प्राचार्य के नाम एक पत्र प्रेषित किया है। पत्र की प्रति लेकर टी. एन. बी. महाविद्यालय, मारवाड़ी महाविद्यालय, बी. एन. महाविद्यालय, एस.एम. महाविद्यालय के प्राचार्य से एक महिला टीम मिली जिसमें अध्यक्ष ललिता कुमारी, सचिव खुशबू कुमारी, उपाध्यक्ष राजनंदनी कुमारी, कोषाध्यक्ष बबिता कुमारी थीं। टीम ने प्राचार्य को पत्र सौंपते हुए स्नातक स्तर पर अंगिका भाषा की पढाई के लिए अनुरोध किया। सभी प्राचार्य महोदयों ने स्नातक स्तर पर अंगिका भाषा की पढाई प्रारंभ करने का आश्वाशन दिया।