ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

स्वामी आगमानंद जी के जन्मोत्सव पर उमड पडा भक्तों का सैलाब, चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

स्वामी आगमानंद जी के जन्मोत्सव पर उमड पडा भक्तों का सैलाब, चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद 
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया के खगड़ा में चल रहे नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ और श्री रामकथा महायज्ञ के नौवें दिन भक्तों का सैलाब उमड पडा। रामनवमी पर भक्तों ने भगवान राम और श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी के जन्मोत्सव एक साथ मनाया। स्वामी आगमानंद का जन्म नवगछिया के नगरह में रामनवमी के दिन ही हुआ है। इसलिए आगमानंद महाराज के शिष्य, साधक और अनुयायी के लिए रामनवमी का दिन काफी खास रहा। मौके पर यज्ञ के यजमान सह खगड़ा पंचायत की मुखिया, मुखिया पति सहित कई आचार्यों ने स्वामी आगमानंद जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना की। छप्पन भोग का प्रसाद भी लगाया गया। जहां स्वामी आगमानंद से आशीर्वाद लेने सुबह जो महिला-पुरुषों की लाइन देर रात तक लगी रही। सभी भावविभोर हो गुरुदेव भगवान का एक झलक पाना चाहते थे।
वहीं भजन गायक बलवीर सिंह बग्घा, मानवानंद ठाकुर, पवन दुबे, गुलशन, दिलीप, रवि, समीर पांडेय, केशव आदि ने भक्ति गीतों से सभी आह्लादित कर दिया। तृप्ति  पांडेय ने भगवान राम की संपूर्ण लीला का बखान अपनी रचना से की। जिसमें भगवान राम के जन्म से लेकर लव-कुश तक का प्रसंग समाहित था। मौके पर नवगछिया अपर जिला न्यायाधीश सुनील कुमार  ने कहा स्वामी आगमानंद महाराज से आशीर्वाद लेकर मैं धन्य हो गया। मानस कोकिला कृष्णा मिश्रा ने कहा कि आज संत और भगवंत  दोनों का एक साथ जन्मोत्सव है।  कहा कि- सुर समूह बिनती करी, पहुँचे निज निज धाम। जगनिवास प्रभु प्रगटे, अखिल लोक बिश्राम। बिप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार। निज इच्छा निर्मित तनु माया गुन गो पार।
भजन सम्राट डा हिमांशु मोहन मिश्र दीपक जी ने स्वामी आगमानंद के अवतरण पर आधारित स्वरचित भजन- प्रगट भयो हैं रे... स्वामी रामचंद्राचार्य जी, अंग देश नगरह की भूमी, चैत शुक्ल की तिथि नवमी, दरस दिखाय दियो रे स्वामी रामचंद्राचार्य जी। गीतकार राजकुमार ने अपनी स्वरचित काव्य रचना- रामनवमी तिथि में उतर, नगरह के रवि 'राम'। पूरे खगड़ा को दिए, बना अयोध्याधाम। सुनाकर सबको भावविभोर कर दिया। राजीव कांत मिश्र ने कहा- बाबा हैप्पी बर्थ डे। डा आशा तिवारी ओझा ने मानस स्तुति की। 
स्वामी आगमानंद ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवान राम को जपते रहिए, कल्याण हो जाएगा। ईश्वर प्राप्ति के लिए जीवन समर्पित कर दें। भारतीय सनातन संस्कृति हिन्दू धर्म के अनुसार अपना जीवन जियें। भक्तों ने सुबह स्वामी आगमानंद महाराज का गुरु चरण पूजन किया। पुष्प से स्नान कराया। आए हुए लोगों के लिए हर समय महाप्रसाद, चाय, शर्बत और  जल की व्यवस्था की गई थी। नौ दिनों तक चले इस कार्यक्रम में  समिति के अध्यक्ष वैदिक शंभूनाथ कुंवर, सचिव ओम प्रकाश सिंह मुन्ना जी, कोषाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह समेत सभी ग्रामीणों की सक्रिय रही।