ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

NAUGACHIA: परवत्ता पुलिस ने 2150 बोतल कोरेक्स के साथ दो को किया गिरफ्तार

NAUGACHIA: परवत्ता पुलिस ने 2150 बोतल कोरेक्स के साथ दो को किया गिरफ्तार
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत परबत्ता थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत प्रतिबंधित 2150 बोतल कोरेक्स के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनो व्यक्ति के खिलाफ परबत्ता थाना कांड सं0-14/24 दिनांक-19.01.2024 धारा-21 (सी)/22 (सी)/25 एन०डी०पी०एस० एक्ट के ई8आई8आई8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक कुमार पे०-जयहिन्द यादव और मनखुश कुमार पे०-अजय यादव दोनो सा०-जगतपुर थाना-परबत्ता जिला-भागलपुर को पु०अ०नि० अशोक कुमार मंडल के द्वारा कोरन बहियार रोड से एक पीकप भान, 2150 बोतल कोरेक्स एवं एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।