ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

खास खबरें: ठंड की संभावना, सोलर ट्री, मसालों का हाल, विदाई, जश्न, मायूसी और न्याय यात्रा

खास खबरें: ठंड की संभावना, सोलर ट्री, मसालों का हाल, विदाई, जश्न, मायूसी और न्याय यात्रा
नव-बिहार न्यूज, भागलपुर। आम लोगों के लिए खास जानकारियों के तहत कुछ जानकारियां प्राप्त हुई हैं। जो इस प्रकार हैं -

ठंड की संभावनाओं को देखते हुए अनुमान है कि 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच भागलपुर जिले में ठंड बनी रह सकती है। धूप भी निकलेगी, लेकिन कोहरे के भी रहने की संभावना बनी हुई है। हवा की औसत गति 2 से 4 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
अमृत भारत योजना से विकसित किए जाने वाले मालदा डिवीजन के स्टेशनों में भागलपुर, कहलगांव, सुल्तानगंज, पीरपैंती इत्यादि 15 रेलवे स्टेशनों पर सोलर ट्री लगाए जाएंगे। जिसमें मालदा टाउन, न्यू फरक्का, साहिबगंज, राजमहल, बांका, गोड्डा, शिवनारायणपुर भी शामिल है। इन सोलर ट्री के नीचे यात्रियों के बैठने की भी व्यवस्था होगी।
इधर मसाले के बारे में बताया जा रहा है कि इनके भाव काफी गिर रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं को राहत की सांस मिल रही है। जानकारी के अनुसार मसाला बाजार में सबसे अधिक जीरा के दाम में लगभग 50% तक की गिरावट आई है, तो हल्दी, धनिया, गोल मिर्च, लाल मिर्च के भाव भी काफी घटे हैं। इसकी जानकारी बाजार की दुकानों से ली जा सकती है।
चुनावी माहौल नजदीक आने के कारण भागलपुर सहित कई जिलों के डीएम और एसपी का भी तबादला हो गया है। जगह-जगह विदाई समारोह आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज को भी रविवार को विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।
पूरे वहीं पूरे राज्य में नीतीश कुमार के रविवार को भाजपा के साथ सरकार बनाकर नौवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा और जदयू दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का भरपूर माहौल है। कहीं मिठाई बट रही है तो कहीं अबीर गुलाल भी लगाए गए। यह खुशी भागलपुर सुल्तानगंज कहलगांव नवगछिया सहित पूरे बिहार में देखी जा रही है। 
इसी के साथ राजद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कुछ मायूसी भी देखी जा रही है। इस खेमे के लोग अब नीतीश कुमार को भरोसेमंद नहीं मान रहे हैं। 

इधर बिहार में किशनगंज के रास्ते सीमांचल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा 29 जनवरी से शुरू हो रही है। जहां वे सोमवार को किशनगंज पहुंचेंगे और वहां आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अररिया में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 30 जनवरी को पूर्णिया में रैली कर कटिहार में विश्राम करेंगे। इसके बाद पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे।