ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ट्रेन से मजदूर की मौत

बरौनी-कटिहार रेलखंड पर चल रहे विद्युतीकरण कार्य के दौरान सोमवार को नवगछिया स्टेशन के समीप एक मजदूर की मौत ट्रेन के धक्के से हो गई। पूर्णिया जिले के बकैनियां गांव निवासी मो. मोजीम (40 वर्ष) माल गोदाम के समीप पटरियों के बीच खंभा गाड़ने में व्यस्त था। इसी समय पुरब की ओर से आ रही 319 अप सवारी गाड़ी का धक्का लगने से उसका सिर फट गया। इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई।