ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

क्या अब बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ही होंगे?

क्या अब बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ही होंगे?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत बुधवार को जमुई पहुंचे. यहीं मंच से उन्होंने इशारों-इशारों में जो कुछ कहा और किया तथा करवाया, उससे पूरे बिहार में लोगों को अनुमान लगने लगा है कि अब बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ही होंगे?
मंच पर साथ में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी थे. इस दौरान नीतीश ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा इशारा कर दिया. उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा और उनके समर्थन में लोगों से हाथ को उठवाया. सीएम ने कहा कि अब सब काम यह (सम्राट) करेंगे.
बिहार के लोगों के मन में अब सवाल उठ रहा है कि क्या नीतीश ने यह मैसेज देने की कोशिश की कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे? यह भी प्रश्न खड़ा हो रहा है कि क्या मुख्यमंत्री के लिए नीतीश की पहली पसंद सम्राट हैं? क्या नीतीश ने यही बताने की कोशिश की है?