ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में केक काटकर मनाया गया सोनिया गांधी का 77 वां जन्मदिन

नवगछिया में केक काटकर मनाया गया सोनिया गांधी का 77 वां जन्मदिन
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। स्थानीय गौशाला रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 77 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने किया। उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी की मौत हो गई थी तो कांग्रेस ने सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के पद का ऑफर किया था। किंतु, सोनिया गांधी देशहित को ध्यान में रखकर स्वयं प्रधानमंत्री न बनाकर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनवाया था। आज के राजनेता कुर्सी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

 मौके पर जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह, महिला प्रखंड अध्यक्ष गोपालपुर शीला देवी निषाद, प्रदेश प्रतिनिधि मोइनुद्दीन के अलावा बाल्मीकि कुमर, आफताब आलम, जसीम, शंकर प्रसाद सिंह, सुनील चौधरी, अशोक कुमार सिंह निषाद, छोटेलाल ततमा आदि मौजूद थे।

इसके अलावा गोपालपुर प्रखंड के लत्तीपाकर धरहरा स्थित कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में केक काटकर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर भी बाल्मीकि कुमर, अकबर अली इत्यादि लोग मौजूद थे।