ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

NAUGACHIA: धूमधाम से मनाई गई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती, बांटी गई मिठाई भी

NAUGACHIA: धूमधाम से मनाई गई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती, बांटी गई मिठाई भी 
NAV BIHAR NEWS, नवगछिया: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्मदिन नवगछिया में धूमधाम से मनाया गया। इस क्रम में नवगछिया अनुमंडल के कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने नवगछिया गौशाला रोड स्थित कैंप कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में एक सभा आयोजित की गई। जिसमें पंडित नेहरू के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए आने वाले समय में भारत के प्रधानमंत्री राहुल गांधी को नॉमिनेट करने का आग्रह किया जाए। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को बनाने के लिए पंडित नेहरू के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आजादी के समय में देश से गरीबी को हटाने में इनका प्रमुख योगदान रहा।
इस जन्मदिन के अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नवगछिया जितेंद्र प्रसाद सिंह, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता बाल्मीकि कुमर, अशोक कुमार सिंह, रामविलास पासवान, रेणु देवी, शंकर प्रसाद सिंह निषाद, शीला देवी निषाद, मोहम्मद मुस्लिम इत्यादि मौजूद थे। 
 वहीं लत्तीपाकर गांव स्थित गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में भी प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को याद किया गया। जहां गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।