ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

NAUGACHIA: लोजपा महिला मोर्चा द्वारा किया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन

NAUGACHIA: लोजपा महिला मोर्चा द्वारा किया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन 
NAV BIHAR NEWS, NAUGACHIA: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास संगठन जिला नवगछिया के द्वारा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष माला जयसवाल के नेतृत्व में विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं पर किए गए अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध में विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं, वह बिल्कुल ही गलत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उल्टी गिनती शुरू हो चुका है। जो की 2025 में बिहार की जनता दिखाएंगे। पूरे बिहार की जनता इस कुशासन की सरकार में त्राहिमाम कर रही है। आज सभी कार्यालय वसूली का अड्डा बन चुका है और गरीब जनता इस भ्रष्टाचार की चक्की में पीस रही है।
इस कार्यक्रम में  जिला महासचिव व नगर परिषद प्रभारी रविशंकर प्रसाद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुख्तार आलम, नगर अध्यक्ष अभिनंदन सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष आवास आलम, एससी एसटी नगर अध्यक्ष संतोष मेहता, पंचायत अध्यक्ष रुक्मिणी देवी, वार्ड अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रभास पासवान एवं अन्य कार्यकर्ता सहयोगिगण उपस्थित थे।