ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

घोघा में हूआ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन

घोघा में हूआ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन
कन्हैया खंडेलवाल, कहलगांव। घोघा मे 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन धूमधाम से संपन्न हो गया। जो नागाबाबा कुटिया दुर्गास्थान घोघा मे अशोक कुमार संरक्षक गायत्री शक्तिपीठ भागलपुर द्वारा वेदद्ध्वनि से इस भूमिपूजन का संखनाद किया गया। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में मीना देवी सेवानिवृत्त शिक्षिका एवं पंचायत प्रतिनिधि गायत्री परिवार थीं। इन सारे विधि विधान में सुरेन्द्र प्रसाद मंडल संगठन व मिडिया प्रभारी, साहेबगंज, योग विद्यालय कहलगांव के योग गुरु स्वामी गोविंदाचार्य जी डॉ.के.के सिंह, उपेन्द्र शर्मा व समस्त गायत्री परिजन सहभागी हुए। जिसमें अगल-बगल के गांव से भारी संख्या में जनता जनार्दन की भी उपस्थिति रही। यह जानकारी गायत्री परिवार के सदस्य एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर विप्लव कुमार चौधरी ने दी है।