ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

BHAGALPUR: कलिकाल में कथा श्रवण ही मोक्ष प्राप्त करने का महत्वपूर्ण साधन है- स्वामी आगमानंद

BHAGALPUR: कलिकाल में कथा श्रवण ही मोक्ष प्राप्त करने का महत्वपूर्ण साधन है- स्वामी आगमानंद
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह महाविष्णु यज्ञ का हुआ शुभारंभ

शाहकुंड (भागलपुर)। जिले के शाहकुंड प्रखंड के सरौनी पंचायत के बगचप्पर गांव में मंगलवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही बगचप्पर गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सह महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ हुआ। जहां श्री रामाचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज कथा सुनाएंगे। कलश शोभायात्रा के बाद विधायक प्रो़ ललित मंडल, थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, मुखिया उत्तम कुमार सिंह, सरपंच विनय सिंह और स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कथा मंच पर इस धार्मिक आयोजन का उद्घाटन किया। जिसका समापन 27 नवंबर को होगा। 

उद्घाटन समारोह में गीतकार राजकुमार, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलगीतकार आमोद प्रसाद मिश्र, कुंदन बाबा, अशोक ठाकुर, मृत्युंजय सिंह गंगा, शिव प्रेमानंद, स्वामी मानवानंद, मनोरंजन प्रसाद सिंह, प्रेम शंकर भारती आदि ने भी संबोधित किया। उद्घाटन के बाद स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस कलिकाल में कथा श्रवण ही मोक्ष प्राप्त करने महत्वपूर्ण साधन है। इस अवसर पर कुशमाकर सिंह, नवीन चंद्र सिंह, रामजीवन सिंह आदि मौजूद थे। स्वामी आगमानंद के सानिध्य में ही संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां सुबह और शाम दोनों समय कथा होगी। दिन भर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहेगा। भजन गायक माधवानंद सिंह, बलबीर सिंह बग्घा, पवन दूबे सहित दर्जन भर कलाकार सात दिनों तक लोगों को भजनों से सराबोर करते रहेंगे।