ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज राज्य भर के डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर

आज राज्य भर के डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर
नव-बिहार समाचार। पूर्णिया जिले में एक डॉक्टर पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में आज राज्य भर के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार के अनुसार पटना सहित पूरे बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। लेकिन, इस दौरान इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी। 
डॉ अजय ने बताया कि पूर्णिया जिले में सर्जन डॉक्टर राजेश पासवान पर जानलेवा हमला हुआ था। इसी के विरोध में संगठन ने राज्य भर में मंगलवार को एकदिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। इधर सोमवार को डॉक्टर पर हमले के विरोध में पूर्णिया शहर के लाइन बाजार में डॉक्टरों ने सड़क पर उतरकर अपने सुरक्षा की मांग प्रशासन से की है।