ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया स्टेशन का लिया जायजा, नल है लेकिन जल नहीं

नवगछिया स्टेशन का लिया जायजा, नल है लेकिन जल नहीं
नव-बिहार न्यूज, नवगछिया। क्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य सत्य प्रकाश झा ने नवगछिया स्टेशन पर रेल यात्री को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान पानी की व्यवस्था का भी जायजा लिया। मौके पर कई नल ऐसे दिखाई दिए जिससे पानी नहीं निकल पा रहा था। इस पर उन्होंने कहा कि इस स्टेशन पर नल तो है, पर कई नल में जल है ही नहीं। विभिन्न मामलों को लेकर उन्होंने नवगछिया स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी से भी वार्ता की। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल सहित अन्य कई लोग भी मौजूद थे। मौके पर कई यात्रियों ने नवगछिया स्टेशन आने जाने में होने वाली कई समस्याओं और परेशानियों से भी अवगत कराया।