ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

खास खबर: दुर्गा पूजा पर खास चौकसी के लिए नवगछिया में एक और भागलपुर में 5 ट्रेनी डीएसपी हुए प्रतिनियुक्त

खास खबर: दुर्गा पूजा पर खास चौकसी के लिए नवगछिया में एक और भागलपुर में 5 ट्रेनी डीएसपी हुए प्रतिनियुक्त


नव-बिहार न्यूज, भागलपुर। इस बार दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था में सहयोग बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने भागलपुर जिला को 5 और नवगछिया पुलिस जिला में एक ट्रेनी डीएसपी को 5 दिन के लिए प्रतिनियुक्त किया है। सभी डीएसपी राजगीर स्थित बिहार पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षणरत हैं। वे लोग 65वीं और 66वीं बैच के पुलिस अधिकारी हैं। इसमें भागलपुर की प्रतिनियुक्ति में कनिष्क श्रीवास्तव, चंदन कुमार ठाकुर, अजहरूद्दीन, आसिफ आलम और रीता कुमारी शामिल हैं। जबकि नवगछिया में इश्तेखार अहमद अंसारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। उक्त अधिकारी 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2023 तक प्रतिनियुक्त रहेंगे। शनिवार को संबंधित एसएसपी/एसपी को उन्हें रिपोर्ट करनी है। जबकि 27 अक्टूबर 2023 को उन लोगों को बिहार पुलिस एकेडमी में रिपोर्ट करनी है। शुक्रवार को मुख्यालय आईजी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।