ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 30 घायल - वीरेंद्र कुमार

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 30 घायल - वीरेंद्र कुमार 
नव-बिहार समाचार, हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल अंतर्गत दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट 11 अक्तूबर की रात्रि 09.53 बजे आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें ट्रेन के 23 कोच पटरी से उतर गए। इस बाबत मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।
वहीं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने यह भी बताया है। पीकि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 4 यात्रियों की मौत हो गई, 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा 25 यात्री साधारण रूप से घायल हुए। रेल प्रशासन द्वारा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रूपए की अनुग्रह राशि दे दी गयी है। साथ ही दुर्घटना में घायल यात्रियों को 50-50 हजार रूपए अनुग्रह राशि के रूप में दी गयी। सभी यात्रियों को घटनास्थल से गंतव्य तक की यात्रा के लिए विशेष प्रबंध के तहत् रघुनाथपुर से एक स्पेशल ट्रेन खोला गया ।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन आदि के सहयोग से सभी घायलों को रघुनाथपुर, आरा, बक्सर और पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिचालन पुनर्बहाली का कार्य प्रगति पर है। दुर्घटना के संबंध में सूचना मुहैया कराने के लिए हेल्पलाईन नं. खोले गए हैं। जो इस प्रकार से हैं-
Helpline number
PNBE - 9771449971
DNR - 8905697493
ARA - 8306182542
COML CNL - 7759070004
दुर्घटना की जांच संरक्षा आयुक्त (रेलवे), ईस्टर्न सर्किल, कोलकाता द्वारा किया जाएगा।