ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज राज्य के 24 जिलों में बच्चों को खिलायी जायेगी कृमिनाशक दवा

आज राज्य के 24 जिलों में बच्चों को खिलायी जायेगी कृमिनाशक दवा
पटना। राज्य में शुक्रवार को 3.64 करोड़ बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलायी जायेगी। राज्य के 24 चयनित जिलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है। कृमिनाशक अल्बेंडाजॉल 400 मिलीग्राम दवा उम्र के अनुपात में खिलायी जायेगी। अभियान के तहत चयनित जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, मदरसा, संस्कृत विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी संस्थानों में अल्बेंडाजॉल दवा की खिलायी जायेगी।