ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लोजपा रामबिलास के प्रदेश अध्यक्ष आज नवगछिया में, करेंगे संगठनात्मक बैठक

लोजपा रामबिलास के प्रदेश अध्यक्ष आज नवगछिया में, करेंगे संगठनात्मक बैठक
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। बिहार में लोकजनशक्ति पार्टी रामबिलास की मजबूती से पकड़ को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी आज बुधवार को नवगछिया स्थित मारवाड़ी विवाह भवन में सुबह 9 बजे से आयोजित संगठनात्मक समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। यह जानकारी पार्टी के नवगछिया महासचिव रवि शंकर भगत ने दी। वहीं आईटी सेल के जिला अध्यक्ष निशांत चौरसिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी सुरेश भगत, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी संगीता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ कुशवाहा, मंजू रानी सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक इत्यादि भी शामिल होंगे।