ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया ब्रेकिंग: एसपी कोठी के पास हुई दो बाइक की टक्कर, पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष नन्द कुमार और कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह हुए गंभीर रूप से घायल

नवगछिया ब्रेकिंग: एसपी कोठी के पास हुई दो बाइक की टक्कर, पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष नन्द कुमार और कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह हुए गंभीर रूप से घायल
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया स्थित नवगछिया एसपी आवास एवं कार्यालय के समीप एनएच 31 पर शुक्रवार संध्या चार बजे दो बाईकों की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें नवगछिया पुलिस लाइन से एसपी कार्यालय बाइक से आ रहे पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष नन्द कुमार और कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरा बाइक चालक भी चोटिल बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अध्यक्ष नन्द कुमार के पैर में गहरी चोट लगी है तथा कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के मुंह में गहरी चोट लगी है। दोनों को तत्काल इलाज हेतु भागलपुर स्थित मायागंज भेजा गया है।