ज्ञान वाटिका विद्यालय में जीवन शैली को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। वन प्रमंडल भागलपुर के तत्वावधान में नवगछिया वन प्रक्षेत्र अंतर्गत "वातावरण और जीवन शैली" विषय पर सिंधिया मकंदपुर स्थित ज्ञानवाटिका विद्यालय में प्रशिक्षण सह जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में "वन्य जीवन की पाठशाला" के तहत जैव विविधता और हर जीव की उपस्थिति वातावरण में महत्वपूर्ण है, यह बतलाया गया।
साथ ही इकोलोजिक सिस्टम के बारे में बताया गया तथा जीवन के अन्य पहलुओं जैसे जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, वन संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण के साथ साथ स्वस्थ जीवन शैली के बारे में भी बताया गया।

स्कूल प्रबंधन एवं वन विभाग की पहल से बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों, छात्र छात्राओं, माता बहनों में भी जागरूकता आई।

इस अवसर पर नवगछिया के वन क्षेत्र पदाधिकारी पृथ्वीनाथ सिंह, राजेश यादव, अमित कुमार, अनुराधा सिन्हा, कल्पना कुमारी और विद्यालय के प्रचार्य राजेश झा, नीलेश झा की सक्रिय भागीदारी देखी गयी।