मंच संचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षाविद विश्वास झा लगातार तीसरी बार सम्मानित
नवगछिया। रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल के संचालक व जाने-माने मंच संचालक, शिक्षाविद विश्वास झा को अनुमंडल प्रशासन नवगछिया द्वारा प्रशस्ति-पत्र व मेमैंटो देकर सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान अनुमंडल स्तरीय विभिन्न राष्ट्रीय व राजकीय समारोहों में अपनी प्रभावशाली वाक्-शैली और उत्कृष्ट उद्घोषणा के माध्यम से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मिला है।
पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम के हस्ताक्षर से जारी अलग-अलग प्रशस्ति-पत्रों के अनुसार, श्री झा को वर्ष 2026 में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह, सम्राट अशोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह तथा हाल ही में संपन्न हुए स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शानदार मंच संचालन के लिए यह गौरव प्राप्त हुआ है। अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रशस्ति-पत्र के जरिए उनके इस अनूठे योगदान की सराहना की है तथा उनके यशस्वी एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है। विश्वास झा को लगातार मिल रहे इस प्रशासनिक सम्मान से स्थानीय शिक्षा जगत, कला प्रेमियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।