ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

परवेज जमाल के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर जिला उपाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों ने दी बधाई

परवेज जमाल के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर जिला उपाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों ने दी बधाई
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। कांग्रेस हाईकमान द्वारा भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पद पर परवेज जमाल को दुबारा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में कई प्रखंड अध्यक्ष ने भागलपुर जिला के मनोनित जिलाध्यक्ष को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में भागलपुर जिला के संगठन की मजबूती बनी रहेगी और आने वाले समय में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मौके पर नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह और गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं रंगरा प्रखंड के अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोइनुद्दीन तथा युवा कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह निषाद, प्रियांशु सिंह, महिला नेता शीला देवी इत्यादि सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।