ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

हिन्दी नववर्ष पर निकाली गई शोभा यात्रा, आज से होगा नवाह पारायण यज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन

हिन्दी नववर्ष पर निकाली गई शोभा यात्रा, आज से होगा नवाह पारायण यज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। हिन्दी नववर्ष के मौके पर स्थानीय बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में बुधवार से श्री रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ का 48वां आयोजन धूमधाम से होने जा रहा है। 
इस यज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी से निकलकर हरिया पट्टी, महाराज की चौक, मक्खातकिया, गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड, मेन रोड, शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर चौक होते बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी पहुंची। 
जहां भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में महाकाल सेवा समिति, श्याम सेवा मित्र एवं नगर वासियों की तरफ से फूलों की वर्षा, शरबत, नींबू पानी, फल आदि की व्यवस्था की गयी थी। हिंदू नव वर्ष पर पिछले 47 सालों से बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में रामचरितमानस का पाठ एवं प्रवचन का कार्यक्रम नौ दिनों तक चलता है। 
आयोजन को सफल बनाने में दिनेश कुमार सर्राफ, बनवारी लाल पंसारी, शिव नारायण जायसवाल, प्रवीण भगत, श्रवण केडिया, यजमान विनीत खेमका, अशोक केडिया, विशाल चिरानिया, विनीत चिरानिया, अनिल चिरानिया, संतोष भगत, अनिल भगत, कैलाश अग्रवाल, किशन चिरानिया, किशन यादुका, अवधेश गुप्ता, रोहित मावंडिया, घनश्याम सिंघानिया महाशिवरात्रि कमेटी के सभी सदस्य, महिला जागृति शाखा मारवाड़ी युवा मंच सक्रिय था।