आज छाए रहेंगे बादल, कल हो सकती है बारिश

आज छाए रहेंगे बादल, कल हो सकती है बारिश
भागलपुर। जिले में आज गुरुवार को दोपहर बाद बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही कल बारिश होने का भी अनुमान है। 
हालांकि बुधवार को आसमान साफ रहा लेकिन गुरुवार को दोपहर के बाद बादल छाए रह सकते हैं जबकि शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। 
इधर बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिमी हवा औसतन 5 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से बहती रही। 
बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ सुनील कुमार ने कहा है कि 16 से 19 मार्च तक आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।