ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया से भागलपुर श्रीश्याम निशान शोभा पदयात्रा आज, शामिल होंगे 300 से ज्यादा श्याम भक्त

नवगछिया से भागलपुर श्रीश्याम निशान शोभा पदयात्रा आज, शामिल होंगे 300 से ज्यादा श्याम भक्त
राजेश कानोडिया (नव-बिहार समाचार/एनबीएस न्यूज), नवगछिया (भागलपुर)। फागुन मास की एकादशी के मौके पर फागुनी उत्सव मनाने को लेकर श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन से आज शुक्रवार की सुबह श्रीश्याम निशान शोभा पदयात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जायेगी। जिसमें शामिल करीब 251 निशान यात्रियों के साथ 300 से ज्यादा श्याम भक्त पैदल भागलपुर के मंदरोजा स्थित श्याम मंदिर में बाबा श्याम के दरबार में अपना अपना निशान अर्पित करेंगे। जिसे लेकर नवगछिया स्थित मारवाड़ी विवाह भवन में गुरुवार की शाम बाबा श्याम की ज्योत जलाई गई तथा निशान पूजन किया गया। साथ ही भजनों की गंगा में श्याम भक्तों ने आनंद लिया।

 श्रीश्याम निशान पदयात्रा कार्यक्रम संयोजक अनिल केजरीवाल ने बताया कि फागुनी एकादशी के मौके पर नवगछिया से 251 श्याम प्रेमी आज शुक्रवार को मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया से गाजे-बाजे के साथ सुबह 6:00 बजे श्याम का निशान लेकर भागलपुर मन्दरौजा स्थित श्याम मंदिर के लिए निकलेंगे। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी काफी संख्या में शामिल रहेंगे। इन श्याम भक्तों के लिए नवगछिया बाजार वासियो के तरफ से फूलों की बारिश, नगर परिषद नवगछिया की तरफ से विशेष सफाई की व्यवस्था, मारवाड़ी धर्मशाला में श्री श्याम भक्त मंडल की तरफ से प्रसाद, श्याम दीवाने द्वारा फूड प्लाजा में, बाबा का हुक्म द्वारा वैभव होटल में, साहू परवत्ता के अवधेश साहू की तरफ से अवधेश साहू कोल्ड स्टोरेज में, श्याम कैटरिंग के संदीप जाजोदिया के द्वारा चलंत जल सेवा, केंद्रीय रेलवे यात्री संघ द्वारा बरारी चाणक्य विहार कॉलोनी में एवं जीरोमाइल भागलपुर से लेकर श्याम मंदिर तक फूलों की बारिश, चलंत जल सेवा, शरबत सेवा के साथ साथ भागलपुर में देवी बाबू धर्मशाला में विशेष प्रसाद की व्यवस्था एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा नवगछिया से भागलपुर के रास्ते में श्याम भक्तों के लिए सेवा प्रदान की जाएगी।
इस निशान शोभा पदयात्रा को सफल बनाने के लिए संस्था के अध्यक्ष रवि सरार्फ, कार्यक्रम संयोजक अनिल केजरीवाल, सचिव वरुण केजरीवाल, उप सचिव संदीप चिरानियां, उपाध्यक्ष रुपेश रुंगटा, गोविंद केडिया, कोषाध्यक्ष रॉकी भरतिया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया एवं नंदलाल तिवारी, मनोज चौधरी, संतोष यादुका, शंभू रुंगटा, शिबू डोकानिया, कमल टिबरेबाल, मनोज सरार्फ, मानस चिरानिया, केशव सर्राफ, अंशु उदयपुरिया, संजय चिरानिया, आयुष उदयपुरिया, आदित्य केजरीवाल, केशव शर्मा, कन्हैया चिरानिया आदि लगे हुए हैं।