ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवाह परायण यज्ञ और संगीतमय राम कथा की अमृत वर्षा 22 मार्च से, शोभा यात्रा 21 को

नवाह परायण यज्ञ और संगीतमय राम कथा की अमृत वर्षा 22 मार्च से, शोभा यात्रा 21 को
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। स्थानीय बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। 
यह जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने देते हुए बताया कि 22 मार्च से 30 मार्च तक प्रातः 8 बजे से श्री राम चरित मानस के नवाह परायण का संगीतमय पाठ होगा। वहीं संध्या 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक वाराणसी से आई  मानस कोकिला श्रीमती हीरामणि देवी जी के द्वारा संगीतमय राम कथा की अमृत वर्षा दिनांक 29 मार्च तक होगी। 30 मार्च गुरुवार को हवन एवं भंडारे का कार्यक्रम होगा।
 
इसे लेकर 21 मार्च मंगलवार को प्रातः 9 बजे घाट ठाकुरबाड़ी से एक शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः घाट ठाकुरबाड़ी पहुंचेगी। 
इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष दिनेश कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष बनवारी लाल पंसारी, सचिव शिव नारायण जयसवाल, कोषाध्यक्ष श्रवण केडिया, मुख्य यजमान विनीत  खेमका, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, विशाल चिरानिया, विनीत चिरानिया, अनिल चिरानिया, संतोष भगत, अनिल भगत, यादुका, श्रीधर शर्मा  आदि लगे हुए हैं। अग्रवाल, किशन चिरानिया, किशन यादुका, अवधेश गुप्ता, रोहित मावंडिया,  रवि मावडिया, दयाराम चौधरी, संतोष यादुका, शंकर चिरानिया, अश्वनी यादुका, श्रीधर शर्मा  आदि लगे हुए हैं।