ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सांवरिया सरकार का छठा श्रीश्याम महोत्सव 17 को गोपाल गौशाला में

सांवरिया सरकार का छठा श्रीश्याम महोत्सव 17 को गोपाल गौशाला में 
राजेश कानोड़िया, (नव-बिहार समाचार), नवगछिया। स्थानीय धार्मिक संस्था सांवरिया सरकार द्वारा श्री श्याम महोत्सव का छठा भव्य आयोजन 17 मार्च शुक्रवार को गोपाल गौशाला नवगछिया के प्रांगण में होने जा रहा है। जिसे लेकर सांवरिया सरकार द्वारा भव्य तैयारी की जा रही है। जिसे लेकर स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में श्री श्याम महोत्सव कार्यक्रम को लेकर रविवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष शिव शक्ति समीर ने जानकारी देते हुए बताया कि सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा 17 मार्च 2023 को भव्य निशान शोभायात्रा मारवाड़ी विवाह भवन से प्रातः 7 बजे निकाली जाएगी। यह निशान शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ झूमते नाचते श्याम का गुणगान करते हुए पूरे नगर में सैकड़ों महिलाओं पुरुषों बच्चों के द्वारा नगर भ्रमण कर श्री गोपाल गौशाला पहुंचेगी। उसके बाद प्रसाद वितरण कर पुनः 2:00 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें  श्याम जगत के भजन सम्राट संजय मित्तल (कोलकाता), आकाश और परिचय (गिरिडीह), आयुष और पीयुष (सिलीगुड़ी) तथा युवराज भारद्वाज (नवगछिया) के द्वारा श्याम भजनों से श्याम भक्तों को रिझाया जाएगा। इसमें मुख्य आकर्षण श्याम का भव्य दरबार, अलौकिक सिंगार, अखंड ज्योति, इत्र वर्षा, दिव्य दर्शन, भजन गंगा, फूलों की होली, सवामणी प्रसाद आदि का कार्यक्रम होगा। श्याम भक्तों पर फूलों की बारिश की जाएगी। निशान यात्रा के कार्यक्रम में नगर के श्याम प्रेमियों द्वारा जगह-जगह श्याम प्रेमियों पर फूलों की बारिश, जल सेवा, शरबत सेवा आदि दी जाएगी। नगर परिषद नवगछिया द्वारा विशेष सफाई की व्यवस्था की जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने में सांवरिया सरकार के अध्यक्ष शिव शक्ति समीर गुप्ता, सचिव यशराज केडिया, कोषाध्यक्ष राज चौधरी, शिवम सर्राफ, रंजीत जयसवाल, राहुल यादुका, मयूर केजरीवाल, पारस खेमका, गौरव यादुका, अशोक केडिया आदि लगे हुए हैं।