ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ध्वनियां कभी नष्ट नहीं होती - स्वामी आगमानन्द

ध्वनियां कभी नष्ट नहीं होती - स्वामी आगमानन्द
राजेश कानोडिया, नवगछिया। राघोपुर बहतरा गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु यह श्री राम कथा यज्ञ में गुरुवार को परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि उत्कृष्ट कोटि का ज्ञान विवेक है। विवेक से समाज में सभी को अच्छा व्यवहार करना चाहिए। ध्वनियां कभी नष्ट नहीं होती है। इसलिए विकृत ध्वनि का उच्चारण नहीं करना चाहिए। आज बहुत से नेताओं द्वारा अनाप-शनाप बोला जाता है, जो नहीं बोलना चाहिए। समाज में संत भी है और असंत भी है। स्वामी आगमानन्द जी महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने संत की भी वंदना की है और असंत की भी वंदना की है। गुरुवार को मंच संचालन मोतीलाल मंडल ने किया। जहां मुख्य अतिथि विद्यावाचस्पति प्रोफेसर आलोक मिश्रा थे। वही विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडल थे। जबकि आयोजन में कमेटी के सभी सदस्य लोग व ग्रामीण तथा कार्यकर्ता शामिल थे।