ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

श्याम निशान अर्पित करने 35 श्याम भक्त हुए खाटू धाम को रवाना

श्याम निशान अर्पित करने 35 श्याम भक्त हुए खाटू धाम को रवाना
राजेश कानोडिया, नवगछिया। श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार की सुबह गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन से 29 श्याम निशान लेकर 35 श्याम भक्तों का एक जत्था खाटू धाम के लिए रवाना हुआ। जो जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा खाटू धाम पहुंच कर बाबा श्याम के मंदिर में निशान अर्पित करेगा। यह जानकारी श्री श्याम भक्त मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार केजरीवाल ने देते हुए बताया कि इस मौके पर श्री श्याम भक्त मंडल के शंभू कुमार रुंगटा, मनोज चौधरी, नंदलाल तिवारी, संदीप चिरानिया, रॉक  भरतिया, अमित चिरानिया, रंजीत चौधरी, मनोज सर्राफ, श्याम दीवाने के केशव सर्राफ, अंशु उदयपुरिया, सौरभ रुंगटा, आलोक कानोड़िया, शुभम सर्राफ,  अशोक केडिया इत्यादि अन्य सदस्यों ने नवगछिया स्टेशन से जय श्री श्याम और खाटू नरेश की जय के जयकारों के साथ सभी खाटू धाम के यात्रियों को गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन से विदा किया। मौके पर नवगछिया आरपीएफ ने भी मदद की।