ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

महारैली प्रभारी सह विधायक ने नवगछिया में प्रखंड स्तर तक किया दौरा

महारैली प्रभारी सह विधायक ने नवगछिया में प्रखंड स्तर तक किया दौरा
नवगछिया। महागठबंधन बिहार के द्वारा आगामी 25 फरवरी को पूर्णियाँ के रंगभूमि मैदान में आयोजित होने वाली महागठबंधन की ऐतिहासिक महारैली को सफल बनाने हेतु स्थानीय मकन्दपुर चौक स्थित राजद कार्यालय आनंद निलय भवन में एक बैठक आहुत की गई। जिसमें प्रदेश से आए हुए भागलपुर तथा नवगछिया जिला प्रभारी तथा भभुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक भरत विंद का शुभागमन हुआ। जिला प्रभारी सह विधायक भरत बिंद ने नवगछिया जिला क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंड व नगर के अध्यक्षों को राष्ट्रीय जनता दल का प्रतीक पार्टी का झंडा, टोपी, गमछा, पत्रिका और बैनर वितरण किया। सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने कार्य क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को इकट्ठा करने के लिए आपलोग दिन रात को एक करते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ अपने अपने कार्यों में लग जाएं। प्रभारी सह विधायक के साथ जनता दल मतस्यजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र महालदार निषाद, भागलपुर के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, नवगछिया के जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, नवगछिया जिला संयोजक भाई राजेंद्र यादव, नवगछिया के प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद, गोपालपुर के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, इस्माइलपुर के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू दास, रंगरा के मेंही दास, खरीक प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मोईन राईन, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा के साथ साथ बिहपुर विधानसभा के वरिष्ठ नेता नंन्दु बाबू की भी मौजूदगी रही।