नवगछिया पुलिस ने 2195 किलोमीटर भ्रमण कर 15807 लोगो से किया संवाद स्थापित - एसपी
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। बिहार पुलिस दिवस, 2023 के अवसर पर "जन- सहभागिता मोटरसाइकिल रैली” कार्यक्रम के तहत 20 फरवरी से 25 फरवरी तक नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा 2194.5 किलोमीटर भ्रमण करते हुए
कुल 276 गॉव / वार्ड के 15807 लोगो से संपर्क किया गया। इस रैली के दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, मद्यनिषेध, यातायात, साइबर अपराध आदि विषयों पर जागरूक करते हुए उनकी मुख्य समस्याओं को भी सुना गया ।
उपरोक्त जानकारी नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने देते हुए बताया कि इसके अलावा बिहार पुलिस दिवस, 2023 के अवसर पर ही 26 फरवरी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 5 पटना स्थित मिथलेश स्टेडियम में आयोजित रैतिक परेड का लाईव वेबकास्ट देखने हेतु नवगछिया पुलिस जिलान्तर्गत पुलिस कार्यालय, नवगछिया एवं सभी थाना / ओ0पी0 में बड़े स्क्रीन की टी०वी० की व्यवस्था की गई थी। उक्त लाईव वेबकास्ट को देखने हेतु नवगछिया पुलिस जिलान्तर्गत कुल 1460 पुलिसकर्मी / गणमान्य व्यक्ति / विद्यार्थी उपस्थित हुए ।