नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन टीम का चयन 2 को
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। महाराज लक्ष्मेश्वर सिंह महाविद्यालय सरिसबपाहि, पंडौल (मधुवनी) में 4 से 6 मार्च तक होने वाले 29 वीं बिहार राज्य जूनियर बालक/बालिका बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिये नवगछिया बालक व बालिका टीम का चयन गुरुवार 2 मार्च को बिहपुर के रेलवे के मैदान पर किया जाएगा। यह जानकारी राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने देते हुए बताया कि चयन समिति में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा, मो0 सैफ अली व मुकुल कुमार है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, जीबी कॉलेज के क्रिड़ा परिषद के अघ्यक्ष सह संघ के कोषाध्यक्ष डॉ0 दिव्य प्रियदर्शी मौजूद रहेंगे।